ज्ञान भंडार

नीतीश ने विधि व्यवस्था की समीक्षा की

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों एवं जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की विडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के क्रम में बाढ़ राहत कार्य, आगामी पर्व त्योहारों की तैयारी, विधि-व्यवस्था की समस्या, शराबबंदी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार की बाढ़ अभूतपूर्व थी। हमने पूरे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। अधिकारियों को भी निर्देश देकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कराया गया ताकि वे स्थिति का सही आकलन कर सकें। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत कार्य में लगे सभी लोगों के कार्यों की मैं सराहना करता हूॅ। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द नगद अनुदान उपलब्ध करा दिया जाय। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रसन्नता होगी, अगर बकरीद पर्व से पूर्व बाढ़ प्रभावित परिवारों को निर्धारित मापदंड के अनुसार नगद अनुदान की राषि उपलब्ध करा दिया जाय। उन्होनें कहा कि इसके लिये आप सभी यथासंभव प्रयास करें। जिनका खाता नहीं है, उनका जल्द से जल्द बैंक खाता खुलवाया जाय ताकि आरटीजीएस के माध्यम से राशि हस्तांतरित की जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री जी को भी बताया था कि सड़कों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिये। हमारी नेपाल के प्रधानमंत्री जी से भी बातचीत हुयी है। उन्होंने कहा कि जहॉ नये पंचायत सरकार भवन बनने हैं, वहॉ पर भी इसका ख्याल रखा जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के समस्याओं के संबंध में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भी विस्तृत चर्चा हुयी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के संदर्भ में यह कहना मुश्किल है कि कब, कहॉ, कौन सी आपदा आ जाय। बिहार आपदा प्रोन राज्य है। हमें हर समय तैयार रहना है। हमें प्रैक्टिल एप्रोच से काम करना होगा। वज्रपात के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑधप्रदेश में वज्रपात के अनुमान की दिशा में काम किया गया है। उसी तरह यहॉ भी किया जायेगा। वज्रपात के आधा घंटा पूर्व उसकी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी, जिससे उस क्षेत्र के लोगों को मोबाईल के माध्यम से आगाह किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button