अपराधउत्तर प्रदेशनोएडाब्रेकिंगराज्य

नोएडा में व्हाट्सएप कॉल कर महिला से अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज

नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला को अज्ञात व्यक्ति व्हाट्सएप कॉल कर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता है। महिला के पति ने फोन कर उससे बात करने का प्रयास किया तो आरोपी ने वही हरकत की। इसके बाद महिला के पति ने बिसरख कोतवाली पुलिस को मामले की शिकायत की। पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। 5 दिसंबर 2020 को उनके फोन पर वीडियो कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अश्लील हरकत की तो उन्होंने फोन काट दिया। उसकी हरकत को देखते हुए महिला ने भी अपना चेहरा दिखाना बंद कर दिया।

एफआईआर के मुताबिक आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद भी वह लगातार वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल करता रहा। आरोपी भी अपना चेहरा कॉल के दौरान नहीं दिखाता था। जबकि उसे कई बार अपना चेहरा दिखाने के लिए कहा गया। इसी बीच आरोपी की कॉल आई तो महिला के पति ने फोन रिसीव किया। आरोप है कि उसके बाद भी उसने चेहरे की जगह प्राईवेट पार्ट को ही दिखाया। उसकी अश्लील हरकत की वीडियो बना ली। पति की तहरीर पर पुलिस ने 2 जून को मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है।

Related Articles

Back to top button