मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा बनीं कॉर्पोरेट महिला

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर को जिन्होंने ‘इश्कजादे’ में देखा और पसंद किया है उनके लिए यह अच्छी खबर हो सकती है कि यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। दरअसल दोनों ही फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में साथ नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म से कुछ समय पहले ही अर्जुन कपूर के लुक को रिलीज किया गया था और अब फिल्म से परिणीति का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के फर्स्ट लुक में परिणीति एक कॉर्पोरेट महिला के रूप में नजर आ रही हैं। इसमें परिणीति ने ब्लैक स्ट्राइप शर्ट और उसके ऊपर ब्लैक ब्लेजर के साथ पेंसिल ब्लैक स्कर्ट पहनी हुई है। परिणीति का यह फॉर्मल लुक दर्शकों को कितना पसंद आएगा यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

Related Articles

Back to top button