दिल्लीराष्ट्रीय

पर्यावरणविद सुनीता नारायण सड़क दुर्घटना में घायल, हालत स्थिर

praनई दिल्ली (एजेंसी)। पर्यावरणविद और सेंटर फार साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) की निदेशक सुनीता नारायण रविवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। सुनीता को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर है। यह जानकारी एक आधिकारिक वक्तव्य से सामने आई है। यह दुर्घटना रविवार सुबह लगभग छह बजे उस वक्त हुई जब दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क निवासी सुनीता साइकिल से लोदी गार्डन इलाके की तरफ जा रही थीं  तभी एक तेज गति से आ रही अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी।
घटना के बाद चालक फरार हो गया  जबकि सुनीता को एम्स ले जाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी दोनों बाहें टूट गई हैं और उनकी छाती में गंभीर चोटें आई हैं। सीएसई के बयान के मुताबिक  चिकित्सकों का कहना है कि रविवार को उनकी दोनों बांह की सर्जरी करने के बाद उनकी हालत स्थिर है। उनकी बांह में टाइटेनियम की रॉड लगाई गई है। उनकी नाक को टांके की जरूरत थी और इसके बाद इसकी सर्जरी की जरूरत पड़ेगी। सीएसई ने कहा  ‘भारतीय शहरों में कार के लिए रास्ता बनाने की खातिर जानबूझ साइकिल सवारों को हाशिये पर धकेल दिया गया है। नारायण और सीएसई शहरी भारत में लोगों और साइकिल के सड़कों पर चलने की मुखर समर्थक रही है।’
2००5 में पद्मश्री से सम्मानित सुनीता को वर्षा जल संचयन और समुदाय आधारित जल प्रबंधन की मिसला कायम करने के लिए वल्र्ड वाटर प्राइज भी मिल चुका है।
सुनीता ‘सोसायटी फार एनवायरमेंट कम्युनिकेशंस’ की निदेशक और पाक्षिक पत्रिका ‘डाउन टू अर्थ’ की प्रकाशक भी हैं।

Related Articles

Back to top button