अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान नेवी ने निकाले यमन में फंसे 11 भारतीय नागरिक

pak navyइस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज कहा कि संघर्षरत यमन के दक्षिणपूर्व शहर मोकाला से उसने अपने 148 नागरिकों के साथ-साथ 11 भारतीयों को भी निकाला है। मोकाला शहर अब लगभग पूरी तरह से अल-कायदा उग्रवादियों के नियंत्रण में आ गया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएमएस अस्लात मोकाला से 148 पाकिस्तानी नागरिकों और 11 भारतीय सहित 35 विदेशियों को सफलता पूर्वक निकालने के बाद वहां से रवाना हो चुका है। पहएनएस अस्लात कल मोकाला पहुंचा था। शहर में बंदरगाह तक जाने वाली सभी सड़कें बंद हैं। विदेश मंत्रालय की आेर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘इसलिए सावधानी से बनाई गई योजना के मुताबिक अभियान को पड़ोसी अश शीहर बंदरगाह से अमल में लाया है और 148 पाकिस्तानियों को आज सुरक्षित निकाल लिया गया। आपात स्थिति में वहां से निकालने जाने के जरूररतमंद 35 अन्य विदेशी नागरिकों को भी निकाला गया। उनमें आठ चीनी, 11 भारतीय और चार ब्रिटिश नागरिक हैं। जहाज सात अप्रैल को कराची पहुंचेगा।’’

Related Articles

Back to top button