अन्तर्राष्ट्रीय

पूर्व गर्लफ्रेंड के बाद किंम जोंग की गाज सैन्य प्रमुख पर गिरी

kimलंदन। उत्तर कोरिया के मासूम चेहरे वाले तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी गायिका गर्लफ्रेंड ह्योन सोंग वोल और 12 अन्य लोगों की मशीनगन से भूनकर हत्या करवाने के 24 घंटे के बाद ही सैन्य प्रमुख किम कयोक सिक को पद से हटाकर पुराने वफादारों के प्रति अपनी निर्ममता दिखायी है। व्रिटिश समाचार पत्र . डेलीमेल. के अनुसार किम जोंग उन नेअपनी पूर्व गर्लफ्रेंड को कल 12 अन्य लोगों के साथ मशीनगन से मारने का आदेश दिया था। उत्तर कोरिया के मशहूर राक बैंड उनहांसू आर्केस्ट्रा की गायिका सोंग वोल और किम जोंग का संबंध 1० साल तक चला था। सोंग वोल एवं अन्य 12 लोगों पर आरोप था कि इस बैंड के लिये उन्होंने अश्लील वीडियों में काम किया था।
सोंग वोल की हत्या की खबर अभी पूरी तरह फैली भी नहीं थी किकिम जोंग ने अपने पिता किम जोग इल के वफादार पूर्व सैन्य प्रमुख को पद से हटा दिया। दिवंगत किंम जोंग इल के साथ साथ चलने वाले सख्त चेहरे के 75वर्षीय किम कयोक सिक को हटाकर कथितरूप से रि. योंग जिल .6०. को नया सैन्य प्रमुख नियुकत किया गया है। किम कयोक को तीन महीने पहले ही दोबारा सैन्य प्रमुख नियुकत किया गया था। इससे पहले वह 2००7 से 2००9 तक किम जोंग इल के शासनकाल मे ंइस पद पर रहे थे।

Related Articles

Back to top button