फीचर्डराष्ट्रीय

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

chandrashekharनई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को आज उनकी पुण्यतिथि पर विभिन्न वर्गों के लोगों ने श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक ऐसा नेता बताया जिसने हमेशा समाज के शोषित एवं वंचित तबकों के लिए आवाज उठायी और सामाजिक बदलाव की नीतियों पर जोर दिया। उनकी समाधि जननायक स्थल पर चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सपा महासचिव रामगोपाल यादव, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, भाजपा सांसद भरत सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रामगोविंद चौधरी व अन्य मंत्रियों समेत कई वर्गों के लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। रामगोपाल यादव ने चंद्रशेखर को एक ऐसा नेता बताया जिन्होंने हमेशा शक्ति और पैसे की राजनीति को दरकिनार कर सामाजिक बदलाव एवं लोकतांत्रित मूल्यों की राजनीति पर जोर दिया। सांसद नीरज शेखर ने अपने पिता चंद्रशेखर को एक ऐसा नेता बताया जिसने हमेशा समाज के शोषित एवं वंचित तबके की आवाज उठायी और सामाजिक बदलाव की नीतियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन्हीं आदर्शों के कारण उन्हें आपातकाल के दौरान जेल में डाल दिया गया था। चंद्रशेखर का निधन आठ जुलाई 2007 को हुआ था।

Related Articles

Back to top button