राष्ट्रीय

प्यार का गिफ्ट कहकर लंदन वाले ने लगा दिया लाखों का चूना, महिला परेशान

नई दिल्ली : अनजान शख्स से फेसबुक पर दोस्ती और महंगे तोहफे का लालच एक महिला को भारी पड़ा। महिला को जब तक इस बात का अहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है तब तक वह लाखों रुपये गंवा चुकी थी। निराश होकर महिला ने अपनी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: लालू का हुअा मायावती जैसा हश्र! न केंद्र और न ही राज्य में रही सत्ता

प्यार का गिफ्ट कहकर लंदन वाले ने लगा दिया लाखों का चूना, महिला परेशानप्यार का गिफ्ट कहकर

बिजवासन निवासी एक महिला ने फेसबुक पर अपने नाम के साथ बीजेपी जोड़कर अकाउंट बनाया। महिला के प्रोफाइल से प्रभावित होकर कई लोग उसके दोस्त बन गए। दोस्तों की फेहरिस्त में प्रिंस जॉनसन भी था। प्रिंस खुद को लंदन का निवासी बताता था। धीरे-धीरे महिला को प्रभावित करने के लिए प्रिंस मीठी-मीठी बातें करने लगा। एक बार उसने कहा कि वह लंदन से गिफ्ट भेज रहा है। जब महिला ने मना किया तो उसने प्यार का गिफ्ट कहकर रखने को कहा।

ये भी पढ़ें: हॉस्टल के बाथरूम में छात्रा के साथ हुआ कुछ ऐसा कि शहरभर में मचा हड़कंप

गिफ्ट की फोटो भेजी

महिला के हां बोलने पर प्रिंस ने सभी गिफ्ट की फोटो भेजी और कोरियर नंबर दिखाया और पता पूछा। उसने कहा कि दो दिनों में यह पार्सल घर पर आ जाएगा। इसके अगले ही दिन एक लड़की का फोन युवती के पास आया। लड़की ने खुद को कस्टम अधिकारी बताया और कहा कि लंदन से जॉनसन ने पार्सल भेजा है उसके लिए टैक्स भरना होगा।

पैसे मांगने का सिलसिला अब भी जारी

उसने दो फार्म भरने के लिए ऑनलाइन स्कैन करके आइडी प्रूफ के साथ महिला के पास भेजा। उसने बैंक की आइडी भेजी और पैसे जमा करने को कहा। उसने बताया कि जो गिफ्ट है उसमें सोने और हीरे से बने आभूषण, आइफोन 7, सैंडल, कपड़े हैं। लड़की के कहने पर महिला ने उसके कहे खाते पर पैसे डालने शुरू किए। युवती ने छह बार अलग-अलग खाते में करीब साढ़े पांच लाख रुपये जमा कराए। अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि पैसे मांगने का सिलसिला अब भी जारी है। 

Related Articles

Back to top button