राष्ट्रीयलखनऊ

प्रतापगढ़ में ईदगाह में चली गोली, आधा दर्जन घायल

UP mapलखनऊ। प्रतापगढ़ के माधाता थाना क्षेत्र के मदईपुर गाव के ईदगाह में बकरीद की नमाज के पहले दो पक्षों में गोली चलने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई गई। गोली चलने से वहा भगदड़ मच गई। घायलों में से एक को इलाहाबाद भेजा गया। तीन को माधाता अस्पताल तथा तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मांधाता थाना क्षेत्र के मदईपुर में आज ईदगाह में बकरीद की नमाज के लिए लोगों का आना शुरू हुआ था कि अचानक दो पक्षों में गोली चलने से वहा भगदड़ मच गई। इसमें आबिद 65, वारिस 35, मोबीन 34, मो.युनुस 60, इंसाफ 40, सादाब 20 तथा अब्दुल हफीज 40 घायल हो गए। आबिद को इलाहाबाद, सादाब, हफीज व युनुस को जिला अस्पताल तथा अन्य को माधाता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में आबिद व युनुस की हालत गंभीर बताई गई।

Related Articles

Back to top button