Crime News - अपराधNational News - राष्ट्रीयState News- राज्यफीचर्ड

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा महिला फोटो पत्रकार से हुए दुष्कर्म का मामला

IM (550 x 350)मुंबई, (एजेंसी)। 14 अक्टूबर से फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुंबई के शक्ति मिल कंपाउंड में महिला फोटो पत्रकार से हुए दुष्कर्म के मामले में ट्रायल चलेगा। जिसमें पीड़ित के साथ उसके दोस्त समेत कुल 76 गवाहों के बयान दर्ज होंगे। इस केस में 4 आरोपियों पर आरोप तय कर दिए गए हैं। बता दें कि बीते 22 अगस्त को इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया था। मुंबई के फोटो पत्रकार सामूहिक दुष्कर्म मामले में सेशन कोर्ट की विशेष अदालत ने ४ आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए। चारों आरोपियों पर अलग-अलग धाराओं के तहत कुल 13 आरोप तय किए गए हैं। धारा 120 (बी) आपराधिक साजिश, धारा ३७६ (डी) एक महिला से एक से ज्यादा लोगों का समान मंसूबे से दुष्कर्म करना, धारा ३७७ अप्राकृतिक यौन अपराध जैसी धाराओं के साथ ही, अश्लील सामग्री दिखाकर दुष्कर्म को अंजाम देना, सबूतों को नष्ट करने जैसे आरोप तय किए गए हैं। इसके अलावा आरोपियों पर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत भी आरोप तय किए गए हैं। हालांकि आरोपियों के वकील की तरफ से कुछ धाराओं के तहत आरोपी बनाए जाने पर ऐतराज भी जताया गया था।r शक्ति मिल कंपाउंड में २२ अगस्त को हुई दुष्कर्म की घटना में कुल ५ आरोपी हैं जिनमें से एक नाबालिग को छोड़कर बाकी ४ को आरोप सुनाए गए।

Related Articles

Back to top button