Lifestyle News - जीवनशैली

फूलों के क्षेत्र में बनाएं सुनहरा कैरियर

INDIA-EDUCATION-TEACHERSखुशबूदार फूल हर किसी को पसंद आते हैं। यह कई प्रकार के होते हैं।जैसे-जैसे देश और दुनिया का वक्त बदलता जा रहा है। उसी प्रकार इस क्षेत्र में भी काफी परिवर्तन आया है। युवाओं को फूलों की खासी जरूरत पड़ती है। कभी दोस्ती के लिए फूल देना तो कभी प्यार का इजहार करने के लिए फूल देना इन सभी कामों में फूलों की जरूरत पड़ती है। देश में फूलों का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और लोग अब सिर्फ गुलाब ही नहीं, बल्कि दूसरे फूलों के साथ भी प्रयोग कर रहे हैं।  हाइड्रेजिया, ऑरेंज-गोल्डेन टॉर्च, येलो ब्रैसिका और लाल जिंजर लिली को भी लोग खासा पसंद कर रहे हैं। लोग प्रयोगधर्मी हो रहे हैं। तीसरी श्रेणी के शहरों में बॉलीवुड का थीम लोकप्रिय हो रहा है। महानगरों में लोग फ्लोरल फेंटेसिया, पंजाबी पिंड, मैजिकल गार्डन और फ्यूजन सूफी जैसे थीम के साथ प्रयोग करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसलिए फूलों का कारोबार उफान पर है।
एक शोध के मुताबिक फूलों का कारोबार देश में37अरब रुपए का है। यह 30 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। 2015 तक यह 80अरब रुपए को पार कर जाएगा। आज लोगों की जेब में पैसा बढ़ा है और वे अपनी भावना का इजहार करने के लिए बड़ी खरीदारी कर रहे हैं। लोग अच्छे फूलों के एक गुच्छे के लिए 1,000 रुपए से 2,000 रुपए तक खर्च कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button