उत्तर प्रदेशराज्य

बहराइच में पैसों की लेनदेन के चलते युवक को मारी गोली

बहराइच में पैसों की लेनदेन के चलते युवक को मारी गोली। - Dainik Bhaskar

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक युवक को गोली मार दी गई। दरअसल, उसने पड़ोस के ही एक युवक से पैसे उधार लिए थे। आर्थिक तंगी के चलते वह रुपए वापस नहीं कर पा रहा था। जिसके चलते आरोपी उस पर लगातार पैसे वापसी का दबाव बना रहा था। पैसे न दे पाने पर वह युवक से स्मैक बेचने के लिए कह रहा था। जब युवक ने स्मैक बेचने का विरोध किया तो उसने देसी कट्टा निकालकर उसे गोली मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोहलत मांगने पर आया गुस्सा, चला दी गोली
मामला दरगाह थाना क्षेत्र के नूरूद़्दीन चक का है। यहां का निवासी शरीफ दूध बेचने का काम करता है। माली हालत ठीक न होने के चलते उसने मोहल्ले के समीम से 5000 रूपये उधार लिये थे। शनिवार की दोपहर में समीम ने अपने पैसे वापस मांगे। जिसके जवाब में शरीफ ने दो-चार दिन की मोहलत मांग ली। इतना सुनने के बाद दबंग ने देसी कट्टा निकाल कर उसे गोली मार दी। जिसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

बहराइच में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ पीड़ित।

बहराइच में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ पीड़ित।

पीड़ित ने कहा उसपर स्मैक बेचने का बनाया जा रहा दबाव
घायल युवक को परिजन व आसपास के लोग आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसने पूरे मामले की जानकारी भी दी। उसने पुलिस और मीडिया को बताया कि पैसे वापस ना कर पाने पर उसके ऊपर आरोपी स्मैक बेचने का दबाव बना रहा था। जिसका उसने विरोध किया तो उसे गोली मार दी गई। वहां मौजूद लोगों ने भी इस पूरे मामले का वीडियो भी बना लिया है। वीडियो सामने आने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि स्मैक बेचने का दबाव बनाने का आरोप निराधार है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button