स्पोर्ट्स

बेटी के प्यार में क्या बन गये धोनी वीडियो सोशल मीडिया में मचा रहा धूम

dhoni_2607_2016726_21416_26_07_2016नई दिल्ली। टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। धोनी ने अपनी बेटी जिवा के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें ये पिता-पुत्री अनोखे अंदाज में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी का यह वीडियो वायरल हो गया है और इसे बहुत पसंद किया जा रहा है। धोनी की पत्नी साक्षी ने भी पिता-पुत्री का एक वीडियो शेयर किया है, उसे भी बहुत पसंद किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है और चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। इसके चलते धोनी को क्रिकेट से ब्रेक मिला हुआ है और वे इसका लाभ परिजनों को समय देकर उठा रहे हैं।

धोनी ने पिछले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के बाद कहा था कि वे अब अपनी बेटी जिवा के साथ समय बिताएंगे। उन्हें पिछले काफी समय से परिजनों के साथ समय गुजारने का मौका नहीं मिला था और वे इसकी कमी को पूरा करना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button