झारखण्डराज्य

सुबह मां को दिखी बेटे की फंदे से लटकी लाश, लोगों ने कहा-मिलनसार और हंसमुख था लड़का

मृतक के घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़। - Dainik Bhaskar

चंदनकियारी स्थित नीचू बाजार में एक युवक ने पंखे के कुंडी में गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह युवक की मां की बेटे की लाश पर नजर पड़ी तो वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए। इसके बाद घटना की सूचना चंदनकियारी थाना को दी गई।। युवक ने ऐसा क्यों किया, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। लोगों के अनुसार, युवक मिलनसार और हंसमुख व्यक्तित्व का था।

इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक की पहचान दिलीप सेन (32) के रूप में की गई। दिलीप अपने घर के आगे ही चाय की दुकान लगाता था। शनिवार को उसे बुखार आया था। इसके बाद वो बंगाल में जाकर इलाज भी करवाया और वापस घर लौटा था। दिलीप का एक बड़ा भाई है जो चंद्रपुरा में मजदूरी करता है। दिलीप अपनी मां के साथ घर में रहता था। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, उसकी मां भी नहीं बता पा रही है।

मृतक की मां के अनुसार, शनिवार की रात खाना खाने के बाद वो अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब उसकी वृद्ध मां नींद से उठी तो दिलीप को बिस्तर पर नहीं देखा। दूसरे कमरे में जाने पर देखा कि दिलीप ने पंखे की कुंडी में गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया हैं।

 

Related Articles

Back to top button