लखनऊ

भाजपा महानगर कार्यालय पर महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत


लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय पर आज नवनियुक्त अवध क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुषमा खर्कवाल का स्वागत हुआ। भाजपा अवध क्षेत्र की महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुषमा खर्कवाल जी ने आज महानगर कार्यालय पर परिचायत्मक बैठक की महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सभी महिला पदाधिकारियों का परिचय कराया और भाजपा महानगर द्वारा चल रहे महिला मोर्चा
संगठन के कार्यों से अवगत कराया।

महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुषमा खर्कवाल ने कहा कि योगी सरकार भी विकास कार्य की ओर अग्रसर हैं। हम सब महिला संगठन के लिये टीम के रूप में मिलकर काम करेंगे और 2019 में बेहतर कम के लिये कड़ी मेहनत करेंगे । इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री मान सिंह, महानगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, रूपचन्द्र अग्रवाल, रमेश तूफानी, नगर मंत्री जया शुक्ला, सतोष तेवतिया, अर्चना साहू, मधुबाला त्रिपाठी, रमा सिंह, उमा मिश्रा, सीता नेगी, विजय लक्ष्मी पाण्डेय, किरन पाण्डेय, शोभा राजपूत, दीपू शुक्ला, अनुराग मिश्रा, खुर्शीद आलम सहित तमाम महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button