अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

भारत पहुंचे टोनी एबॉट, परमाणु करार की संभावना

Abbott-tonyमुंबई। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट दो दिवसीय भारत यात्रा पर आज सुबह यहां पहुंचे। उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देश अपने रणनीतिक संबंधों को गहरा करने तथा द्विपक्षीय व्यापार एवं वाणिज्य को मजबूती देने के उपायों पर विचार करेंगे। ऐसे भी संकेत हैं कि एबॉट की इस यात्रा के दौरान दोनो देशों के बीच परमाणु करार हो सकता है। प्रधानमंत्री एबॉट आज सुबह विमान से भारत की वित्तीय राजधानी पहुंचे। आज का दिन वह मुंबई में बिताएंगे और इस दौरान वह प्रमुख उद्योगपतियों और कुछ चुनींदा भारतीय मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। एबॉट आज ऑस्ट्रेलिया सरकार की भारत में नई कोलंबो योजना (न्यू कोलंबो प्लान) के लॉन्च के लिए आयोजित समारोह में भी शामिल होंगे। इसके अलावा वह आज भारतीय क्रिकेट क्लब में ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट और ब्रेट ली द्वारा युवा क्रिकेटरों को सम्मानित किए जाने वाले समारोह में भी शिरकत करेंगे। इस समारोह मे एबॉट के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी शामिल होंगे। शाम को एबॉट राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली रवाना होंगे। समक्षा जाता है कि वहां असैन्य परमाणु करार पर कोई सकारात्मक पहल हो सकती है। भारत इस करार के लिए 2012 से प्रयास कर रहा है। तब लेबर पार्टी ने परमाणु अप्रसार संधि पर भारत के हस्ताक्षर न करने की वजह से भारत को यूरेनियम की बिक्री करने अपना फैसला बदल दिया था। एजेंसी

Related Articles

Back to top button