भारत में यहाँ एक साल के लिए किराए पर मिलती है बीवियां, इस तरह करें सौदा
![भारत में यहाँ एक साल के लिए किराए पर मिलती है बीवियां, इस तरह करें सौदा](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/10/dulhan-1.jpg)
![भारत में यहाँ एक साल के लिए किराए पर मिलती है बीवियां, इस तरह करें सौदा](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/10/dulhan-1.jpg)
जी हाँ आज हम बात कर रहें मध्य प्रदेश के शिवपुरी इलाके में सालों से चली आ रही‘धड़ीचा प्रथा’की। इस प्रथा में पुरुष अपने मन-पसंद लड़की को 1 साल के लिए अपने घर ले जाते हैं| एक तरह से देखा जाए तो लोग अपने बेटी को एक साल के लिए बेच देते हैं| आपको यह जानकार हैरानी होगी लड़की के घर वाले अपने बेटी को देने के बदले, सामने वाले से अच्छा खासा रकम तक वसूलते हैं|
यहाँ के लोग हर साल अपनी बेटियो का सौदा करते हैं, दिलचस्प बात ये भी हैं की इसको बाकायदे रजिस्टर मे नोट किया जाता हैं| लड़के को लड़की पसंद आ गयी तो वह ज्यादा कीमत देकर लड़की को एक साल से अधिक समय तक रख सकता हैं| बशर्ते लड़की को उस एक साल या उससे ज्यादे समय तक उस आदमी की पत्नी बनकर रहना पड़ता है| यदि वे समय रहते ही शादी करने का फैसला कर लेते हैं तो समय रहते ही उनकी शादी तय कर दी जाती हैं |
सोचने वाली बात यह हैं की इस कुप्रथा के खिलाफ आज तक किसी ने भी आवाज नहीं उठाई| ना ही किसी शख्स ने और ना ही किसी परिवार ने किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं| इस घटना से लगता हैं की आज भी हमारा भारत कितना पीछे हैं| हमे इस बात पर गौर करना चाहिए की लडकीया भी इंसान हैं उनकी भी कुछ इच्छाए होती हैं| ऐसे ही नहीं किसी के हाथो उन्हे बेच देना चाहिए| इस ‘धड़ीचा प्रथा’ के खिलाफ लोगो को आवाज उठानी चाहिए तथा इसका विरोध करना चाहिए|