राजनीतिराष्ट्रीय

भ्रष्टों को बचा रहे प्रधानमंत्री : राजनाथ

bhaमुंबई (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपनी सरकार के भ्रष्टों को बचा रहे हैं। मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग गठबंधन को खाद्य पदार्थों की महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया। राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ देश में कई मुद्दों को लेकर नाराजगी है  लेकिन उनमें सबसे प्रमुख कारण महंगाई और भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2००9 में जब कांग्रेस ने सत्ता ग्रहण की तो कहा कि 1०० दिनों में महंगाई कम हो जाएगी लेकिन 1००० दिन बीत चुके और कुछ नहीं हुआ। राजनाथ सिंह ने कहा कि आम आदमी  बढ़ती महंगाई से परेशान है। इसके विपरीत जब अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में राजग की सरकार थी तो उन्होंने छह वर्षों तक महंगाई पर नियंत्रण रखा था। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मनमोहन सिंह भ्रष्ट लोगों को बचा रहे हैं। राजनाथ ने कहा कि राजग के शासन के दौरान सरकार में शामिल लोगों के खिलाफ कोई आरोप नहीं था। महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार को नई ऊंचाइयों तक ले गई है। इसने आदर्श सोसायटी घोटाला किया। इसका उद्देश्य कारगिल युद्ध की विधवाओं और युद्ध नायकों को आवास उपलब्ध कराना था। सरकार ने जनहित में इसकी जांच करने से मना कर दिया।  सिंह ने सवाल उठाया कि क्या भ्रष्टाचार करना जनहित में है?
रविवार की इस रैली में न केवल महाराष्ट्र से वरन गुजरात और देश के अन्य हिस्सों से भी समर्थक पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button