National News - राष्ट्रीयफीचर्ड

मंगल अभियान पर जाने वाले उपग्रह में जोड़े गए रॉकेट

mangal yaanचेन्नई(एजेंसी)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी (इसरो) ने रविवार को मंगल पर जाने वाले अपने उपग्रह से रॉकेटों को जोड़ने का काम पूरा कर लिया और हीट शील्ड को भी कुछ ही दिन में बंद कर दिया जाएगा। इसरो के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसरो के एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि 1340 किग्रा भारी उपग्रह से रॉकेट जोड़ दिए गए। हीट शील्ड के परीक्षण के दो या तीन दिन बाद बंद कर दिया जाएगा। रॉकेट और उपग्रह से जुड़े सभी कार्य सामान्य गति से चल रहे हैं। इसरो के अध्यक्ष के. राधाकृष्णन ने बताया कि देश का 45० करोड़ की लागत वाले मंगल अभियान में एक सप्ताह की देरी हो गई है, क्योंकि रॉकेट ट्रैकिंग सिस्टम ले जाने वाले दो पोतों नालंदा और यमुना में से सिर्फ यमुना ही फिजी पहुंच सका है। नालंदा के 21 अक्टूबर तक फिजी पहुंचने की संभावना है। इसरो के अधिकारी ने बताया कि रॉकेट पर निगरानी रखने के लिए वहां से दोनों पोत अपने-अपने निर्धारित स्थानों की ओर चल पड़ेंगे।

A valid URL was not provided.

Related Articles

Back to top button