स्वास्थ्य

मछली खाने के इतने फायदे जानकर हो जायेंगे हैरान…

अगर आप नॉन-वेजिटेरियन खाना खाते है तो हो न हो आप मछली भी जरूर खाते होंगे। क्योंकि इसका स्वाद तो बेमिसाल होता ही है साथ-साथ इसे खाने के और भी कई फायदे होते हैं। मछली बहुत ही पौष्टिक और गुणों से भरपूर भोजन है जिसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि मौजूद होते है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।

बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के लोग मछली को बड़े चाव से खाते हैं। बंगाली लोगों का फेवरिट भोजन मछली है। और ये लोग इसका बहुत अधिक सेवन करते है इसलिए उनका दिमाग बहुत तेज चलता है और स्ट्रांग रहता है। ये न केवल शारीरिक बल प्रदान करती है अपितु मानसिक स्वास्थ को भी बेहतर बनाती है।

ये एक ऐसा भोजन है जिसका सेवन करने से शरीर को लगभग सभी पोषक तत्व एक ही बार में मिल जाते है। मछली का सेवन करने के और भी कई फायदे होते है जिनके बारे में सभी नहीं जानते इसलिए यहाँ हम आपको मछली खाने के फायदों के बारे में बता रहे हैं।

अच्छे और लंबे बाल पाने के लिए मछली का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है। मछली का सेवन करने से बाल घने, मुलायम और मजबूत होते हैं। मछली में ओमेगा 3 पाया जाता है जो बालों के साथ-साथ स्किन के लिए भी लाभकारी होता है। इसके लिए मछली को उबालकर या बेक करके खाना चाहिए।

आँखों के लिए :

आजकल छोटी उम्र के बच्चों में आँखों से संबंधित समस्याएं होना आम हो गया है। जिसकी वजह से कम दिखाई देना, रात में धुंधला दिखाई देना, आँखों से पानी आना, नजरें कमजोर हो गई हैं। इस वजह से छोटी उम्र में ही बच्चों को चश्मे लगाने पड़ते हैं। जिसका कारण पोषक तत्वों की कमी का होना होता है। खाने में ओमेगा 3 फैटी एसिड सम्मिलित करने पर ये सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। और मछली में यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे ये सभी परेशानी भी दूर होती है और आँखों की रोशनी भी तेज होती है।

बच्चे का दिमाग तेज और शार्प करने के लिए उन्हें नियमित रूप से मछली का सेवन कराना चाहिए। क्योंकि मछली में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं और याददाश्त हो तेज करने का काम करते हैं। भूलने की बिमारी से ग्रसित व्यक्ति को भी मछली का सेवन करना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर के लिए :

हाई बीपी की समस्या में नियमित रूप से मछली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हाई बीपी में रोगी किसी अन्य मांसाहार का सेवन नहीं कर सकतें। वे मछली का सेवन इसीलिए कर सकते हैं क्योंकि इसमें फैट कम होता है। और इसके सेवन से कोलेस्टरोल भी नहीं बढ़ता। मछली से दिल और मांसपेशियां स्वस्थ रहती है। दिल से रोगों से दूर रहने के लिए भी मछली का सेवन करना चाहिए।

अन्य फायदे :

डिप्रेशन से जूझ से लोगों को भी मछली का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद तत्व अवसाद को कम करते हैं।
हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए मछली का सेवन करना चाहिए।
जो पुरुष खाने में मछली का सेवन करते है उनके स्पर्म स्वस्थ और सक्रिय होते हैं।
सेहत और खूबसूरती के लिए भी मछली खाना लाभकारी होता है।
कैंसर के खतरे को भी कम करती है
क्या रोजाना बाल धोना सही होता है?
किस तरह कम करें अपने आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स
होठों को ऐसे दें खूबसूरती!
दिमाग के लिए :

जो लोग मछली का अधिक सेवन करते है उनकी तुलना में सामान्य लोगों को कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, मछली खाने से कैंसर का खतरा कम होता है। मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड की अधिक मात्रा होती है जो कैंसर सेल को बढ़ने से रोकती है। मुख्य रूप से टूना और सैल्मन मछलियां इस स्थिति में फायदेमंद होती है। यह मछली स्तन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, अंडाशय के कैंसर की संभावना को कम करती है। इसलिए इन मछलियों को अपने खाने में जरूर शामिल करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button