उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

मतदान में अशांति फैलाने की आशंका : 6 मई को नजरबंद रहेंगे विधायक राजा भइया

लखनऊ : चुनाव आयोग को राष्ट्रीय अध्यक्ष जन सत्ता दल लोकतांत्रिक व वर्तमान विधायक राजा भैया सहित आठ लोगों पर अशांति फैलाने की आशंका है। इसलिए इनको मतदान के दिन नजरबंद रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, विधायक राजा भैया 6 मई को मतदान के दिन नजरबंद रहेंगे। चुनाव आयोग को कुंडा के आठ प्रभावशाली लोगों से अशांति की आशंका जताई गई थी। राजा भइया के साथ बाबागंज विधायक विनोद सरोज, सपा नेता गुलशन यादव, सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पर भी यह एक्शन लिया गया है। ये सभी नेता सिर्फ वोट देने बूथ तक जाएंगे। राजा भैया समेत कुंडा के आठ प्रभावशाली लोगों से अशांति फैलने की आशंका के चलते चुनाव आयोग ने यह निर्णय किया है। बताते चलें कि कौशांबी लोकसभा सीट पर 6 मई को मतदान होना है। इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापगढ़ जिले की दो विधानसभा सीटें बाबागंज और कुंडा आती हैं। कुंडा से राजा भैया विधायक हैं।इसी वजह से राजा भैया ने शैलेंद्र कुमार के रूप में अपना प्रत्याशी यहां से उतारा है।

Related Articles

Back to top button