अद्धयात्म

महाशिवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है, करें इस प्रकार आराधना

महाशिवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह त्योहार हिन्दू कैलेंडर के फाल्गुन मास की चतुदर्शी तिथि पर मनाया जाता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती को विवाह हुआ था। इस दिन पूरे दिन व्रत और पूजा-पाठ करने का विधान होता है। इस बार यह पर्व 4 मार्च को है। महाशिवरात्रि पर शिव भक्त मंदिरों में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। इसके अलावा महाशिवरात्रि पर पूजा में 5 चीजों को विशेष महत्व होता है।

बेल पत्र :- भगवान शिव को बेलपत्र बहुत ही प्रिय होता है। जो भी शिवभक्त जाने या अनजाने शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करता है भगवान शंकर उस पर जरूर प्रसन्न होते हैं।

धतूरा :-  महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जो भक्त धतूरा चढ़ता है उसके जीवन में सारी परेशानियां समाप्त हो जाती है।

गंगाजल- महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को गंगाजल से जलाभिषेक करने से सुख और संपन्नता आती है।

गन्ने का रस :- महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर को गन्ने का रस भी अर्पित करें।

भांग :- भांग का भोग भी भोलेशंकर की बहुत ही प्रिय होता है। इसलिए भगवान शिव को महाशिवरात्रि पर्व पर भांग जरूर चढ़ाएं।

Related Articles

Back to top button