अपराधराष्ट्रीय

महिला ने पति का फोन चेक किया तो उड़ गए उसके होश, सीधा पुलिस के पास पहुंची

इंदौर में एक शादीशुदा महिला के साथ एक अजीब वाकया सामने आया। यहां एक महिला ने जब अपने पति का मोबाइल चेक किया तो उसमें ऐसी फोटो मिलीं जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद वह सीधे पुलिस के पास पहुंची और वह सारे फोटों उन्हें सौप दिए। महिला की शिकायत पर तिलक नगर थाना पुलिस ने पति और ससुर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने आरोप लगा है कि पति के कई लड़कियों से संबंध हैं। उसके व्हॉट्सएप में लड़कियों के साथ आपत्तिजनक फोटो भी थे। महिला ने अपने पति के व्हॉट्सएप से फोटो खुद के मोबाइल पर ले लिए और इन फोटो को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक बलाई मोहल्ला पीपल्याहाना निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी अप्रैल 2017 में शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद पता चला कि उसके पति के कई युवतियों से संबंध हैं।

अलका ने उसके फोन में आपत्तिजनक फोटो देख लिए और खुद के मोबाइल पर व्हॉट्सएप से ले लिए। उसने जब यह घटना ससुर को बताई तो उन्होंने बेटे का पक्ष लिया और कहा कि तुम्हारे माता-पिता ने दहेज में कुछ नहीं दिया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने 50 हजार रुपए और बुलेट की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया था। जिसके बाद मंगलवार को वह परिजन के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज करवा दिया।

Related Articles

Back to top button