National News - राष्ट्रीयState News- राज्य

महिला ने बेटियों के साथ किया आत्मदाह का प्रयास

barely womenबरेली: ससुरालवालों के प्रापर्टी हड़पने के बाद पुलिस के कोई भी सुनवाई न करने से परेशान महिला ने दो बेटियों के साथ आत्मदाह का प्रयास किया। करीब 11 बजे कचेहरी में हुई इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई।बरेली के शेरगढ़ निवासी एक महिला आज अपनी दो बेटियों के साथ डीएम कार्यालय प्रांगण में बैठी थी। थोड़ी देर में उसने अपने तथा बेटियों के ऊपर मिट्टी के तेल छिड़का। तेज की गंध फैलने के बाद लोगों की निगाह उसकी तरफ गई। उसने जैसे ही माचिस से आग लगाने का प्रयास किया, वैसे ही कुछ लोगों ने उसको पड़का और पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसकी सारी संपत्ती हड़प ली है। उसने कोर्ट कचहरी के साथ ही पुलिस के कई चक्कर लगाये। इसके बाद मजबूरी में उसने आज यह कदम उठाया।

Related Articles

Back to top button