अद्धयात्म

मां लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए घर में रखें ये 4 चीजें

panchang3-1448529454र का वास्तु भी परिजनों के स्वास्थ्य, सुख और घर की धन-संपदा को प्रभावित करता है। वास्तु के अनुकूल स्थिति से न केवल घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है, बल्कि वहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बना रहता है। इसके अलावा जब घर का वास्तु दोषयुक्त होता है या वहां नकारात्मकता पैदा करने वाली वस्तुएं मौजूद होती हैं तो इससे घर की समृद्धि प्रभावित होती है। जानिए ऐसी कुछ वस्तुओं के बारे में जो घर में रखने से शुभ फल देती हैं और जिनसे लक्ष्मी का आगमन होता है।

नृत्य करती गणपति प्रतिमा- घर में भगवान गणेश की प्रतिमा या चित्र का होना शुभ फल देता है। वहीं, गणेशजी की नृत्य करती प्रतिमा घर में होने से वहां लक्ष्मी का आगमन व अखंड वास होता है। नृत्य करते हुए गणपति शुभ समाचार व लक्ष्मी के वाहक होते हैं।
बांसुरी- भगवान कृष्ण का प्रिय वाद्य बांसुरी वास्तु दोष दूर करने के साथ ही घर को खुशनुमा बनाने में भी सहायक है। बांस के अलावा चांदी की बांसुरी भी रखी जा सकती है। जहां स्वर्ण या चांदी की बांसुरी होती है वहां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

 

शंख- घर के मंदिर में विभिन्न पूजन सामग्री के साथ शंख रखना शुभ माना जाता है। इससे चारों ओर  पॉजिटिविटी एनर्जी का प्रसार होता है। कहा भी जाता है कि शंख में देवी लक्ष्मी निवास करती हैं क्योंकि दोनों की उत्पत्ति समुद्र से हुई थी। अगर मंदिर या पूजन स्थल में शंख रखें तो उसका नियमित पूजन अवश्य करना चाहिए।

 

एकाक्ष नारियल- नारियल का एक और नाम श्रीफल भी है। यह देवी लक्ष्मी के प्रिय फलों में से एक है। शंख के समान ही एक आंख वाला नारियल भी धन-संपदा और सकारात्मक ऊर्जा का वाहक होता है। इससे घर में अन्न-धन की कमी नहीं आती।

 

Related Articles

Back to top button