राज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री पद के लिए विदर्भ के विधायकों ने की गडकरी की पैरवी

gadakariनागपुर। महाराष्ट्र भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर पेंच फंसा हुआ है और इस बीच विदर्भ के 39 विधायकों ने केंद्रीय मंत्री निनित गडकरी को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की है। दिलचस्प बात यह है कि गडकरी भी महाराष्ट्र की राजनीति में आने की संभावना को खारिज करते हुए नहीं दिखे। विदर्भ क्षेत्र के विधायकों ने गडकरी से यहां मुलाकात की और उनसे मुख्यमंत्री बनने का आग्रह किया। बाद में गडकरी ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से कहा कि जिन विधायकों ने मुलाकात की है मेरे प्रति उनका सम्मान है और वे मुझसे मुख्यमंत्री बनने का आग्रह कर रहे हैं। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, बहरहाल, मैंने राज्य की राजनीति में नहीं लौटने के अपने रुख को पहले ही स्पष्ट कर दिया है। यह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को फैसला करना है और मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे मैं स्वीकार करूंगा। इससे पहले महाराष्ट्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुधीर मुंगंतीवार ने गडकरी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की जोरदार पैरवी की। मुंगंतीवार ने कहा, प्रदेश भाजपा नेता महसूस करते हैं कि नितिन गडकरी जी को प्रदेश की राजनीति में आना चाहिए और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद संभालना चाहिए। उनके पास काफी प्रशासनिक अनुभव है, जो उन्हें आदर्श उम्मीदवार बनाता है। एजेंसी

Related Articles

Back to top button