राज्यराष्ट्रीय

मुझे रबर स्टाम्प बनाना चाहते थे नीतीश : मांझी

manjhiमहुआ : पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के संयोयक जीतनराम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार मुझे रबर स्टाम्प बनाकर काम कराना चाहते थे। मैने ऐसा नहीं होने दिया। इसी का बदला उन्होंने उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाकर लिया है। इसका जवाब आने वाले समय में जनता देगी। वे गुरुवार को महुआ के गांधी मैदान में गरीब स्वाभिमान रैली को संबोधित कर रहे थे। श्री मांझी ने का कि उनके 34 फैसलों को नीतीश कुमार ने रद्द कर बहुत बड़ा अपराध किया है जो क्षम्य नहीं है। उन्होंने लालू प्रसाद और नीतीश कुमार पर जमकर भड़ास निकाली और लोगों से कहा कि आने वाले समय में ऐसे लोगों को सबक जरूर सिखाएं। श्री मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास के नाम पर रुपए नहीं होने की बात करते हैं जबकि जहां जरूरत नहीं है वहां रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
नियोजित शिक्षकों द्वारा सभा में लगाए जा रहे मांझी-मांझी के नारे पर कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में नियोजित शिक्षकों के लिए फैसले किए थे। उस फैसले को भी नीतीश कुमार ने रद्द कर दिया। उन्होंने अपने किए गए सभी महत्वपूर्ण 34 रद्द फैसलों को भी गिनाया। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के लिए बिजली शुल्क माफ किया था। उसे रद्द कर नीतीश कुमार ने किसानों के साथ धोखा किया। श्री मांझी ने अपने संबोधन में कई बार नीतीश कुमार के लिए तानाशाह शब्द का प्रयोग किया। श्री मांझी ने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार ने विकास की जो लकीर खींची थी उससे भी बड़ी लकीर खींचने की तैयारी मैंने की थी। आगे आप सबों ने साथ दिया तो बिहार में विकास की लंबी लकीर खींच कर दिखाएंगे। उन्होंने लोगों से 20 अप्रैल को पटना में होने वाली रैली में आने का न्योता दिया और कहा कि दोनों भाईयों को पता चलना चाहिए कि जनता किसके साथ है।

Related Articles

Back to top button