राष्ट्रीय
मेट्रो में युवक ने की आत्महत्या

कोलकाता: कोलकाता मेट्रो में एक बार फिर आत्महत्या की घटना सामने आई है। बुधवार सुबह 9:12 पर दमदम स्टेशन पर चलती मेट्रो के सामने कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह 9:12 बजे से ही मेट्रो कवि सुभाष की ओर जाने के लिए तेज गति से रवाना हुई, युवक ने मेट्रो के सामने छलांग लगा दी। चक्के में फंसने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद करीब आधे घंटे से अधिक समय तक मेट्रो सेवा बंद थी। युवक को निकालकर मेट्रो की तकनीकी खामियों को जांचा गया जिसके बाद 9:45 बजे के करीब मेट्रो सेवा फिर से सामान्य की गई। युवक की पहचान तलाशने के साथ-साथ पुलिस जांच में में जुट गई है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया, किस वजह से उसने यह कदम उठाया था आदि।