फीचर्डराष्ट्रीय

यमलोक का दरवाज़ा… जहां से कोई ज़िंदा नहीं लौटा

yamdwarक्‍या आप भूत प्रेत जैसी चीजों पर यकीन रखते हैं। आपने अक्सर भूत प्रेत जैसी बुरी आत्माओं की रहस्यमयी बातों के बारे में सुना होगा। भूत और आत्‍माएं होती हैं या नहीं इसके बारे में तो कोई यकीन से नहीं कह सकता। ये रहस्‍य तो आज तक विज्ञान भी नहीं सुलझा पाये। लेकिन चीन के चोरटेन कांग नग्यी की यह कहानी आपको भूत प्रेत के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगी। यहां एक गुम्बद है जिसे तिब्बती लोगों ने चोरटेन कांग नग्यी नाम दिया है। कई लोग इसे यमलोक का दरवाजे भी कहते हैं। माना जाता है कि यहां अगर कोई भूल से भी रात को रुक जाता है तो सुबह लौट के जिंदा नहीं आता।

yamdwar

आत्‍माओं का है वास

यह जगह चीन के स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत में दारचेन के पास है। कैलाश मानसरोवर जाने वाले रास्‍ते के भी ये नज़दीक है। हिंदू मान्यता के अनुसार इसे यमराज के घर का दरवाजा माना जाता है। लोगों का यहां तक कहना है कि यहां भूत और डायन का वास है। ये राहगीरों और वहां जाने वालों को शिकार बनाकर अपनी टोली की संख्या में शामिल कर लेते हैं।

deaths-door1

अक्‍सर होती हैं अनहोनी घटनाएं

इस खूनी दरवाज़े को किसने बनाया इसकी जानकारी आज तक किसी को नहीं है। लेकिन आए दिन यहां अनहोनी घटनाएं होती रहती है। रहस्य आज तक सुलझ नहीं पाये है। यहां के रहस्‍यों को सुलझाने में विज्ञान भी असमर्थ है। आज भी यहां इस गुम्बद का भय बरकरार है लोग इसके आसपास भी जाने से घबराते हैं।

 

Related Articles

Back to top button