जिला जेल में अपनी तीन सूत्री मांग को लेकर करीब 600 कैदी भूख हड़ताल पर बैठ गए। देहरादून के बदमाश जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती के उकसाने पर भूख हड़ताल पर बैठे देर शाम तक चली मान मनौव्वल के बाद भी टस से मस नहीं हुए। कैदियों के भूख हड़ताल पर जाने से जेल प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह भी हरिद्वार जेल की सभी बैरकों को जब खोला गया तब कई कैदियों ने सुबह का नाश्ता लेने से इनकार कर दिया।

कैदियों के नाश्ता लेने से इंकार कर देने की खबर मिलते ही जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जेल अफसर सक्रिय हुए तब सामने आया कि करीब छह सौ कैदी नाश्ता नहीं ले रहे है।

कैदियों के नाश्ता लेने से इंकार कर देने की खबर मिलते ही जेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जेल अफसर सक्रिय हुए तब सामने आया कि करीब छह सौ कैदी नाश्ता नहीं ले रहे है।