National News - राष्ट्रीयPolitical News - राजनीतिState News- राज्यउत्तर प्रदेश

यूपी में कानपुर से मोदी की पहली चुनावी रैली का आगाज

tyकानपुर (दस्तक ब्यूरो)। भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी आज कानपुर में एक वशाल रैली को अब से कुछ देर में ही सम्बोधित करेंगे। मोदी की रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं। यह रैली कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में इंदिरा नगर के उन्नयन पार्क में है। रैली में पार्टी उपाध्यक्ष राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी लोगों को सम्बोधित करेंगे। रैली में आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी तकनीक एवं शोसल नेटवर्किंग साइट का भी सहारा लिया जा रहा है। मंच से दूर-दारज खड़े लोगों तक मोदी की तस्वीर और आवाज पहुंचाने के लिए एलसीडी की व्यवस्था की गई है। इस रैली के माध्यम से मोदी यूपी में चुनाव का आगाज करने के साथ प्रदेश और केंद्र सरकार पर भी हल्ला बोलेंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा की पहली चुनावी रैली होने के नाते प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इसका नाम शंखनाद रैली रखा है। पार्टी का दावा है कि इस रैली में पांच लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। रैली को मोदी सौ फुट लंबे मंच से सम्बोधित करेंगे। रैली में मोदी की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए गुजरात से आए एक पुलिस ने किया।

Related Articles

Back to top button