अद्धयात्म

ये हैं धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ आैर श्रेष्ठ मुहूर्त

दस्तक टाइम्स/एजेंसी:  dhanteras-1446804493धनतेरस धन और तन दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है। इस बार सोमवार (9 नवम्बर 2015) को सोम प्रदोष शुभ संयोग के साथ धन त्रयोदशी आ रही है, जो तन और धन दोनों के लिए शुभकारी है।

पंडितों की मानें तो सोम प्रदोष के साथ त्रयोदशी के साथ आगमन बाजार में खुशहाली का संकेत है। इस दिन हस्त नक्षत्र एवं तुला का चंद्रमा होना व्यापार में वृद्धि का संकेत दे रहा है।

धन तेरस के दिन वस्तुएं कभी भी खरीदी की जा सकती है, लेकिन चौघड़िया के अनुसार खरीदारी करने से विशेष फल मिलता है।

पंडित राजकुमार शर्मा के अनुसार धन तेरस के दिन सूर्योदय से 8.07 बजे तक अमृत, 9.28 से 10.49 बजे तक शुभ, दोपहर 2.53 से शाम 5.35 तक चर, लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। इस दिन धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button