मनोरंजन
ये 7 बॉलीवुड स्टार्स निभा चुके हैं शहीद भगत सिंह का रोल, ये फिल्म रही है सबसे हिट
![ये 7 बॉलीवुड स्टार्स निभा चुके हैं शहीद भगत सिंह का रोल, ये फिल्म रही है सबसे हिट](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/08/1470727925-3688.jpg)
फिल्म जगत में भारत की आजादी के इतिहास को लेकर समय-समय पर फिल्मी बनती रही हैं। इन फिल्मों में जिसपर सबसे ज्यादा बल दिया गया है वो हैं नौजवान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह। हिंदी सिनेमा के शुरुआती दौर से लेकर अबतक कई फिल्मी स्टार्स भगत सिंह के किरदार को बखूबी निभा चुके हैं… तो आइए जानते हैं इनके बारें में….
![ये 7 बॉलीवुड स्टार्स निभा चुके हैं शहीद भगत सिंह का रोल, ये फिल्म रही है सबसे हिट](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/08/1470727925-3688.jpg)
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/08/1521433705.jpg)
इसके बाद साल 1963 में शहीद भगत सिंह के रोल में मस्तमौला एक्टर शम्मी कपूर को देखा गया। फिल्म में एक्टर प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव मुख्य किरदारों में थे। फिल्म का निर्देशन के एन बंसल ने किया था।
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/08/shammi-kapoor1.jpg)
पूरे देश में ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर एक्टर मनोज कुमार ने भी देशभक्ति फिल्म के लिए कभी पैर पीछे नहीं खींचा। बता दें कि साल 1965 में उन्होंने फिल्म शहीद में क्रांतिकारी भगत का रोल प्ले किया। इसके बाद मनोज कुमार ने ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ और, ‘क्रांति’ जैसी देशभक्ति फिल्मों से भारत कुमार की उपाधि हासिल की।
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/08/65108915.jpg)
फिल्म इंडस्ट्री में लंबे अरसे बाद एक बार फिर शहीद भगत सिंह की कहानी को बड़े परदे पर देखा गया। दरअसल, साल 2002 में एक्टर सोनू सूद ने फिल्म शहीद-ए-आजम में शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया।
वहीं, साल 2002 में भगत सिंह के आजादी के संघर्ष पर तीन फिल्में बनी थी। बात करेंगे साल 2002 में ही आई फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ की। ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई। फिल्म ने 2 नेशनल अवार्ड जीते साथ ही बेस्ट फीचर फिल्म का फिल्मफेयर अवार्ड भी हासिल किया। फिल्म में सुपरस्टार अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार बखूबी निभाया था। फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था।
इसके बाद साल 2002 में ही देओल भाईयों (सनी और बॉबी) ने भगत सिंह पर फिल्म बनाई। फिल्म का नाम 23 मार्च 1931: शहीद था। फिल्म में बॉबी ने भगत सिंह और सनी ने आजाद चंद्रशेखर का किरदार निभाया था।
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/08/sonu-sood-2-10-1507037994-261007-khaskhabar.jpg)
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/08/maxresdefault-4.jpg)
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/08/maxresdefault-1-2.jpg)
लेकिन एक बार फिर बॉलीवुड में शहीद भगत सिंह पर फिल्में बनना बंद हो गई। 2002 के बाद 2006 में एक बार फिर शहीद भगत सिंह के आजादी के लिए किए गए संघर्ष को बड़े परदे पर उतारा गया। बता दें कि साल 2006 में आमिर खान फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में चंद्रशेखर आजाद के किरदार में नजर आए। आमिर खान के अलावा एक्टर सिद्धार्थ नारायण, सोहा अली खान, कुणाल कपूर, सरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म युवाओं के बीच आज भी लोकप्रिय है। फिल्म में सिद्धार्थ नारायण ने भगत सिंह किरदार निभाया था। ![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/08/bhagat-singh.png)
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/08/bhagat-singh.png)