
नई दिल्ली :विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा का कहना है कि वो आज भी वैसा ही है, जैसा वो दस साल की उम्र में था। राजकुमार को द्रोणाचार्य सम्मान के लिए चयनित किया गया है। वो कहते हैं कि भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनने के बाद भी जब वो नेट प्रैक्टिस के लिए आया तो उसमें कोई बदलाव नहीं था। वो ठीक उसी तरह से प्रैक्टिस के लिए उतरा जैसे कि वो दस साल की उम्र में पहली बार उतरा था।