राजनीतिराष्ट्रीय

रायबरेली में सोनिया ने कांग्रेसियों को दिया ‘सरप्राइज’, तस्वीरें

sonia-gandhi-56be4161cb148_exlstदस्तक टाइम्स एजेंसी/कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को पहली बार कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन पहुंची। जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। कामकाज के बारे में पूछा और कार्यालय में लगे चित्रों को भी देखा। सोनिया को तिलक भवन में देखकर कांग्रेसी हैरान होने के साथ ही खुश भीथे।

सबसे बेहतर ढंग से कार्य करने की नसीहत दी और फिर चल पड़ीं। अचानक सोनिया के पार्टी कार्यालय पहुंचने से पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सकते में रहे।

अपराह्न करीब 3 बजे सोनिया भुएमऊ गेस्ट से निकलीं। यहां से वरिष्ठ कांग्रेसी मिश्रीलाल जैन के घर और फिर तिलक भवन पहुंचीं। कार्यालय के पहले वाले कमरे में लगे चित्रों को देखा और उनकी सराहना की। इसके बाद जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने अपनी कुर्सी में बैठने के लिए कहा। पहले तो सोनिया ने टाला, लेकिन जिलाध्यक्ष के अनुरोध पर बैठ गईं।

सोनिया ने कुर्सी में बैठकर वहां पर मौजूद पदाधिकारियों से विस्तार से कामकाज के बारे में जाना। वयोवृद्ध जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा से पार्टी कार्यालय में किस तरह कार्य कराया जाता है, इस बारे में भी जाना।

अचानक सोनिया के पार्टी कार्यालय में पहुंचने से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं था। सबने सोनिया का जोरदार स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button