अद्धयात्म

राशिफल: किसके सितारे रहेंगे बुलंदी पर, कौन होगा परेशान?

download (3)शनिवार (23 अप्रेल 2016) के राशिफल में जानिए, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष

बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा। अध्ययन में रुचि कम होने से असफलता का सामना करना पड़ेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के साथ देवस्थल जा सकते हैं।

वृषभ

मन उदास रहेगा। दिन के मध्य में स्थिति अनुकूल होगी। आय के साधनों को बढ़ाना होगा। वैवाहिक समस्या का समाधान उत्तर दिशा से होगा। निवेश से लाभ होगा। पुराने मित्रों से भेट संभव है।

मिथुन 

कई दिनों से मिल रही निराशा आज समाप्त होगी। दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। आज सभी जरूरी कार्य संपन्न होंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। संगति बदलें, सत्संग करें। वर्चस्व में वृद्धि होगी। वायु विकार से ग्रसित रहेंगे।

कर्क

प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। परिवार में तनाव होगा। जमीन-जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें। किसी का मजाक न बनाएं। नए आभूषण प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह

सत्संग का लाभ मिलेगा। हीरे के व्यापारियों के लिए समय अभी कमजोर है। छात्र सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घर के नौकरों से परेशान रहेंगे।

कन्या

जो भी निर्णय लें, सोच-समझ कर लें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। जो लोग धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, वे यात्रा का लाभ ले सकते हैं। सोचे कार्यों के समय पर न होने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

तुला

जो लोग कला, लेखन से जुड़े हैं, वे ख्याति प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल अधिकारी वर्ग से वाक्युद्ध हो सकता है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। वाहन क्रय करने का मन हो रहा है।

वृश्चिक

कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग कार्य को सहज पूर्ण करने में मदद करेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थति में बदलाव होगा, जिससे रुके कार्यों में गति आएगी।

धनु

युवा वर्ग के लिए करियर में अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। पारिवारिक विवाद के चलते तनाव रहेगा। कर्मचारियों से विवाद कार्यों में व्यवधान ला सकता है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी।

मकर

साझेदारी में लम्बे समय से आ रहा तनाव आज खत्म हो सकता है। माह के अंत तक बजट गड़बड़ाने की चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग कार्यों  को पूर्ण करेगा। खर्च की अधिकता रहेगी।

कुम्भ

किसी बड़़े कार्य की योजना बनेगी। अपनी आगामी रणनीति किसी को न बताएं, अन्यथा कार्यों में व्यवधान निश्चित है। संतान सुख की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। नए संबंधों का लाभ मिलेगा।

मीन

परिजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। अपनों से मेलजोल बढ़ेगा। अवकाश का पूरा फायदा उठाएंगे। निवेश लाभ देंगे। प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Related Articles

Back to top button