अद्धयात्म
राशि के अनुसार जानिए भाग्यशाली रत्न जो बदलेगा आपकी किस्मत
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/02/phpThumb_generated_thumbnail-27.jpeg)
दस्तक टाइम्स एजेंसी/
सही रत्नों को धारण किया जाए तो ये भाग्य बदल सकते हैं। वहीं राशि के प्रतिकूल रत्न को धारण करने से जीवन में कई संकट आ सकते हैं, इसलिए किसी भी रत्न को अपनाने से पहले यह जरूर जान लेना चाहिए कि यह राशि के अनुसार आपको शुभ फल देगा या संकट की सौगात लेकर आएगा।
![phpThumb_generated_thumbnail](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/02/phpThumb_generated_thumbnail-27-300x214.jpeg)
कई बार लोग सिर्फ सुंदरता के लिए यूं ही रत्न धारण कर लेते हैं और जब इसका विपरीत फल मिलने लगता है तो उन्हें ज्ञात नहीं होता कि यह सब उस खास रत्न की वजह से हो रहा है। एक ही रत्न किसी विशेष राशि के लिए शुभ होता है तो दूसरी के लिए अशुभ। जानिए अपनी राशि के अनुसार आपको कौनसा रत्न धारण करना चाहिए।
मेष
इस राशि के लोगों को मूंगा धारण करना चाहिए। मूंगा इनके शीघ्र भाग्योदय में सहायक होता है।
वृष
अगर आपकी राशि वृष है तो हीरा सबसे उत्तम रत्न है। इससे आपके जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।
मिथुन
अगर आप परिश्रम में कमी नहीं रखते लेकिन उसका फल अनुकूल नहीं मिलता तो पन्ना धारण करें। मनोकामना पूर्ण होगी।
कर्क
आपके लिए मोती सबसे श्रेष्ठ है। इसे शुभ मुहूर्त में धारण करें। इससे परिजनों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे और बिगड़े काम भी शीघ्र बनेंगे।
सिंह
तनाव, कष्ट और क्रोध जैसी समस्याएं इस राशि के जातकों में प्राय: दिखाई देती हैं। इन्हें शुभ फल के लिए माणक धारण करना चाहिए।
कन्या
जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंधों, उत्तम स्वास्थ्य और सही दिशा के लिए जरूरी है कि कन्या राशि के लोग पन्ना धारण करें।
तुला
जीवन में अपेक्षित सफलता प्राप्त करने के लिए तुला राशि के लोगों को हीरा धारण करना चाहिए। इससे उन्हें यश की प्राप्ति होती है।
वृश्चिक
अगर आपके सोचे-समझे फैसले गलत साबित हो रहे हैं, शुभ इच्छा से शुरू कार्य भी अपयश देता है तो मूंगा धारण करें।
धनु
धनु राशि के जातकों को पुखराज धारण करना चाहिए। यह उनके अध्ययन, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और मनोदशा के लिए शुभ होता है।
मकर
अनिष्ट की आशंका को रोकने और अध्ययन, व्यापार आदि में सफलता के लिए मकर राशि के जातकों के लिए नीलम श्रेष्ठ है।
कुंभ
इस राशि के लोगों के लिए भी नीलम अतिशुभ होता है। परीक्षा, स्वास्थ्य, कारोबार और दांपत्य जीवन के लिए नीलम अच्छा माना जाता है।
मीन
अगर आपकी राशि मीन है तो शुभ मुहूर्त में पुखराज धारण करें। इसका शीघ्र मिलेगा और भाग्योदय की बाधाओं का निवारण होगा।