लखनऊ

राष्ट्रीय लोक अदालत में 13 हजार छह सौ 94 मुकदमे निस्तारित

लखनऊ : जनपद न्यायालय में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज सुरेंद्र कुमार यादव ने लोक अदालत का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये। राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारियों ने मामले के त्वरित निस्तारण के लिए बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। लोक अदालत के नोडल अधिकारी न्यायधीश अरविंद मिश्रा के अनुसार लोक अदालत में 19 हजार पांच सौ 77 में से 12 हजार 153 मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमें चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, आपराधिक श्मनीय, वैवाहिक, वाहन हादसे, किरायेदारी, सुखाधिकार, व्यादेश, उत्तराधिकार और दीवानी सम्बन्धित कई वाद राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाये गये।

इसके अलावा 19 करोड़ 62 लाख 95 हजार नौ सौ 12 रुपये की धनराशि जुर्माने और समझौता राशि से सम्बन्धित मामले में आदेश दिया गया। बैंक वसूली व फाइनेंस के प्री—लिटिगेशन स्तर पर 1541 वादों का जनपद न्यायालय में निस्तारण किया गया, जिनकी समझौता राशि चार करोड़ 77 लाख 32 हजार तीन सौ 55 रुपये है। इस तरह से लखनऊ जिले में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 13 हजार छह सौ 94 मुकदमे निस्तारित किये गये और 24 करोड़ 40 लाख 28 हजार दौ सौ 67 रुपये जुर्माना राशि वसूली गयी।

Related Articles

Back to top button