National News - राष्ट्रीयPolitical News - राजनीतिअजब-गजब

राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद मंजूर

rahभोपाल (एजेंसी) भोपाल के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ  दायर किए गए परिवाद को स्वीकार कर लिया है। इस पर सुनवाई 19 नवंबर को होगी। झा ने मध्य प्रदेश के शहडोल में आयोजित सभा में गांधी द्वारा दिए गए बयान को जनजातीय महिलाओं के उत्पीड़न का सूचक करार देते हुए परिवाद दायर किया था।
पिछले दिनों शहडोल में आयोजित सभा में राहुल गांधी ने जनजातीय वर्ग के लोगों की मौजूदगी में कहा था कि राज्य में भ्रष्टाचार और दुष्कर्म बढे़ हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने गांधी द्वारा उपयोग में लाए गए बलात्कार शब्द को ही जनजातीय वर्ग की महिलाओं के उत्पीड़न का सूचक करार देते हुए मंगलवार को विशेष न्यायाधीश विशाल शर्मा की अदालत में परिवाद दायर किया।
झा ने बताया है कि उनकी ओर से दायर किए गए परिवाद को न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है और इस पर गवाही देने के लिए 19 नवंबर की तारीख तय की है।

Related Articles

Back to top button