मनोरंजनवीडियो

रिलीज़ होते ही छा गया हनी सिंह का नया गाना, आप भी देखिये ये वीडियो सॉन्ग

बॉलीवुड के रैप सुपर स्टार हनी सिंह अपने गानों से फैंस दिलों पर राज करते हैं। हनी सिंह अपने गाने ‘यो यो हनी सिंह’ के नाम से काफी फैमस हैं। इसी कड़ी में हनी सिंह का यूट्यूब पर नया गाना ‘लोका’ रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी पंसद कर रहे हैं।

हनी सिंह के इस गाने में म्यूजिक काफी धमाकेदार है। हनी सिंह ने फिर साबित कर दिया है कि उनकी काबिलियत किसी से कम नहीं हैं। हनी सिंह का ये गाना पार्टी सॉन्ग है, जो यूट्यूब पर आते ही काफी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को अबतक 1 करोड़ 80 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है।

गाना 3 मिनट 39 सेकंड का है। हनी सिंह के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं, तो कई लोग हनी सिंह के लुक की तुलना बादशाह से भी करते नजर आ रहे हैं। हनी सिंह के साथ इस गाने में सिमर कौर ने अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स लिटिल गोलू और हनी सिंह ने लिखे हैं। गाने में आवाज के साथ हनी सिंह ने म्यूजिक वीडियो का प्रोडक्शन भी किया है।

गाने के वीडियो की बात करें तो हनी सिंह इसमें रैपर स्टाइल में यॉट पर हैं। हनी सिंह के चारों ओर लड़कियां डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में हनी सिंह को देखकर लग रहा है कि उन्होंने काफी वेट पुट ऑन किया है। गाने में लोका शब्द का इस्तेमाल किया गया है। लोका एक स्पैनिश शब्द है, जिसका अर्थ क्रैजी या पागल होता है।

हनी सिंह के करियर की शुरुआत 2004 में हुई थी। शुरुआत में वे एक भांगड़ा संगीतकार थे। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में रैप सिंगर के तौर पर अपना हाथ आजमाया, जिसमें उन्हें काफी सफलता भी मिली। आज के दौर में वे उन सिंगर्स में से हैं, जिनका लगभग हर फिल्म में एक गाना जरूर होता है।

VIDEO-

Yo Yo Honey Singh : LOCA (Official Video) | Bhushan Kumar | New Song 2020 | T-Series

Related Articles

Back to top button