रिसेप्शन में प्रियंका ने पहना इस डिजाइनर का लहंगा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मंगलवार को दिल्ली में होटल ताज पैलेस में पहला रिसेप्शन दिया। रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ छाईं हुई हैं। पार्टी में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहे प्रधानमंत्री मोदी, उन्होंने अपनी मौजूदगी से पार्टी में चार-चांद लगा दिए। अब 15 या 16 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल होंगी।रिसेप्शन में प्रियंका और निक दोनों रॉयल लुक में नजर आए। इस दौरान प्रियंका ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ था जिस पर सिल्वर कलर की हैवी एंब्राइड्री का वर्क था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए प्नियंका ने स्मोकी आई और डार्क लिपस्टिक के साथ डायमंड ज्वैलरी भी पहनी।h
https://www.instagram.com/p/Bq_lfXHn5-7/?utm_source=ig_embed
बात करें प्रियंका के हेयरस्टाइल की तो उन्होंने बन बनाया था जिसे उन्होंने सफेद गुलाब से सजाया था। इसके अलावा, उन्होंने सिंदूर से मांग भरी और साथ ही लाल चूड़ा भी पहना हुआ था।