राष्ट्रीय

रेवा खेत्रपाल बनीं दिल्ली की लोकायुक्त, उपराज्यपाल ने दिलाई शपथ

reva-khetrapal_650x400_71445356619नई दिल्ली: 2013 से दिल्ली के लोकायुक्त का पद खाली पड़ा है। कुछ दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता ब्रिजेंद्र गुप्ता के बीच बैठक के बाद रेवा खेत्रपाल के नाम पर सहमति बनी थी। रेवा को उपराज्यपाल नजीब जंग ने पद की शपथ दिलाई है।

हालांकि दिल्ली के लोकायुक्त पद पर दो अन्य नाम ओडिशा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत मुख्य न्यायाधीश बिलाल नजकी और पंजाब- हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश जसबीर सिंह के नाम पर भी विचार किया गया था।

रेवा का जन्म शिमला में हुआ उनकी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में हुई। मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने लॉ की डिग्री हासिल की।

 

Related Articles

Back to top button