

पत्रकार की हत्या ‘एक प्रेमी युगल की ‘लव मैरिज’ में मदद करने के लिए की गई है। लड़की के घर वाले लड़की की शादी उसके प्रेमी से करने के खिलाफ थे। लेकिन लड़का और लड़की शादी करना चाहते थे।
प्रेमी युगल को कई दिनों से काफी परेशान भी किया जा रहा था।जब यह बात वहां एक पत्रकार को पता चली तो उसने उनकी मदद की और जिला प्रशासन से प्रेमी युगल को सुरक्षा देने की मांग की।
इस बात से नाराज होकर लड़की के रिश्तेदारों ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का मामला समझा और तीन लोगों ने पत्रकार को जान से मार दिया। पत्राकार की हत्या के बाद वहां स्थानीय लोगों और पत्रकारों ने बड़ा पैमाने पर प्रदर्शन किया।
पाकिस्तान में ‘ऑनर किलिंग’ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले महीने ऐबटाबाद में अपनी दोस्त को घर से भागने में मदद करने की वजह से एक लड़की को हत्या करने के बाद जला दिया गया था।