राष्ट्रीय

वायुसेना ने अब तक 1,762 भारतीयों को यमन से निकाला

yaman airforceनई दिल्ली : यमन में फंसे भारतीयों को वहां से वापस लाने का कार्य तेजी से जारी है। वायुसेना के विमान से बुधवार को 68 और भारतीयों को कोच्चि लाया गया। इसके साथ ही वायुसेना द्वारा अब तक 1762 लोगों को यमन से सुरक्षित देश में लाया जा चुका है। वायुसेना ने इस कार्य के लिए जिबूती और मुंबई तथा कोच्चि के बीच अपना बड़ा विमान सी-17 ग्लोब मास्टर-3 को तैनात किया है, जिसने अब तक आठ फेरे लगाए हैं, जबकि एक फेरा मुंबई एवं कोच्चि के बीच लगाया है। वायुसेना का अभियान जारी है। वायुसेना के आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।

Related Articles

Back to top button