उत्तर प्रदेशलखनऊ

विवाहिता समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

विवाहिता समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जानलखनऊ: राजधानी के बाजारखाला थाना क्षेत्र के मवैया में एक विवाहिता ने फांसी लगा ली। परिवारीजन उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सरोजनीनगर में एक कारपेंटर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पुलिस को दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने दोनों के शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मवैया में मछलीमंडी निवासी राजन कुमार की मवैया पुल के नीचे साइकिल रिपेयरिंग की दुकान है। करीब एक साल पहले राजन की शादी पारा के जलालपुर निवासी राम किशोर की बेटी पूनम (23) के साथ हुई थी। पुलिस के मुताबिक रात नंद से विवाद के बाद पूनम ने दुपट्टे से फांसी लगा ली। राजन ने उसे नीचे उतारा और ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। पिता राज किशोर का आरोप है उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस का कहना है राजन ने पूनम से प्रेम विवाह किया था। उनके बीच आए दिन झगड़े होते थे। वहीं सरोजनीनगर के एलडीए कालोनी सेक्टर एफ निवासी अशोक कुमार (35) कारपेंटर था। अशोक पत्नी राजकुमारी और बेटे राहुल के साथ रहता था। राहुल के मुताबिक, रात अशोक शराब के नशे में घर पहुंचा। माता पिता का झगड़ा हुआ। इसके बाद अशोक कमरे में चला गया। सुबह उसका शव पंखे में दुपट्टे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button