अपराधफीचर्ड

शर्मनाक:सौतेले बाप की घिनौनी करतूत से 12 साल की मासूम बनी मां

दस्तक टाइम्स/एजेंसी

pape2मुंबई । रिश्तों को तार-तार करते हुए एक सौतेले पिता ने 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी कर डाली। मामला मुंबई उपमहानगरीय इलाके चेंबूर का है। पिता की इस घिनौनी हरकत ने 12 साल की बच्ची को देश में सबसे कम उम्र की  मां बना दिया।  मिली जानकारी के मुताबिक करीब एक माह पहले यहां रहने वाली 12 साल की बच्ची को पेटदर्द की शिकायत पर जेजे अस्पताल ले जाया गया था। जहां पता चला कि बच्ची आठ माह से गर्भवती है। यह जानकर अस्पताल के डॉक्टर हैरान रह गए। बच्ची से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ रेप किया था। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टरों के जानकारी के अनुसार इस हालत में बच्ची का गर्भपात भी मुमकिन नहीं था। इसलिए डॉक्टरों ने बच्ची का ऑपरेशन किया। उस बच्ची ने एक बेटे को जन्म दिया। इस लडक़ी के परिवारवालो ने बताया कि हमें उसके गर्भवती होने का पता तब चला जब उसका पेट फूलने लगा। उससे पहले वह पेटदर्द की शिकायत कर रही थी। एक स्थानीय डॉक्टर को दिखाया था। उसने दर्द की दवा दी थी। लेकिन अस्पताल में सोनोग्राफी कराने पर उसके गर्भवती होने की बात साफ हुई।

इस मामले में लडक़ी की मां अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने उसके दूसरे पति को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले ही पुलिस ने लडक़ी को डोंगरी के शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया था। प्रसव पीड़ा होने पर उसे जेजे अस्पताल लाया गया था। वहीं, पुलिस अधिकारियों की जानकारी के अनुसार अब नवजात बच्चे और लडक़ी के सौतेले पिता का डीएनए टेस्ट किया जाएगा। ताकि इस पूरे मामले की जांच पूरी की जा सके।

Related Articles

Back to top button