उत्तर प्रदेशलखनऊ

शादी के बाद मायके आई प्रेमिका की कर दी गला दबाकर हत्या

2015_12image_12_35_121206000court-llमेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के जागृति विहार कालोनी में मकान की छत पर एक युवक ने अपनी विवाहित प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड बलिया निवासी सीताराम तिवारी जागृति विहार के सेक्टर आठ में अपने परिवार के साथ रहता है। उनके मकान के सामने रहने वाले गौरव और सीताराम की बेटी संगीता के बीच प्रेम संबंध था।सीताराम को दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी हुई तो 6 वर्ष पहले संगीता की शादी गाजीपुर निवासी अंगद के साथ कर दी जो मुबंई की एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर है। पति के मुबंई में रहने के कारण संगीता अपने मायके में अपने चार वर्षीय पुत्र कान्हा के साथ रह रही थी। अक्सर गौरव पड़ोसी राजकुमार के मकान की छत से संगीता के घर पहुंच जाता था।कल रात गौरव संगीता के पास पहुंचा जहां दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और मामला इतना बढा कि गौरव ने संगीता की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। वारदात को अंजाम देकर गौरव ने अपने मित्र राजकुमार को पूरा मामला बताया और पुलिस को इसकी जानकारी देने की बात कहकर फरार हो गया। पुलिस गौरव की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button