राज्यराष्ट्रीय

शादी में दहेज मांगने पर सेना के जवान पर प्रतिबंध

dahejमुजफ्फरनगर (उप्र) : एक खाप पंचायत ने दहेज प्रथा पर एक अनूठा कदम उठाते हुए दहेज मांगने पर सेना के एक जवान की शादी करने पर दो साल तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह घटना जिले के रसूलपुर गांव की है। बालयान खाप पंचायत प्रमुख नरेश टिकैत ने कहा कि दहेज में कार मांगने पर कल शाम जवान की शादी करने पर दो साल तक के लिए प्रतिबंध लगा और 81,000 रुपया का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने बताया कि जवान की शादी 24 अप्रैल को तय हुयी थी। बाद में उसके परिजन ने कासिमपुर गांव की लड़की के परिजन से दहेज में कार की मांग की। टिकैट ने बताया कि विवाद को लेकर लड़की के परिवार के आग्रह पर पंचायत बुलायी गयी। पंचायत में दोनों पक्षों के सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button