राजनीतिराष्ट्रीय

शिवराज बोले महिलाओं के साथ बदतमीजी करने वालों को सबके सामने फांसी पर लटका देंगे

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने वाले को सबके सामने फांसी दी जाएगी। कार्यक्रम में सीएम ने कई योजनाओं की शुरुआत करने के साथ ही महिलाओं के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र भी किया।शिवराज बोले महिलाओं के साथ बदतमीजी करने वालों को सबके सामने फांसी पर लटका देंगे

राजधानी भोपाल में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने अपने संबोधन में कहा, ‘महिलाओं के लिए सिर्फ एक दिन ही क्यों? क्या महिलाओं के बिना घर, देश या दुनिया चलाना संभव है? नहीं! भारत में हम आदिकाल से महिलाओं की पूजा और सम्मान करते रहे हैं।’ शिवराज ने कहा कि आज महिलाएं बहुत से महत्वपूर्ण पदों पर हैं। 
महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कड़ा संदेश देते हुए शिवराज ने कहा, ‘महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने वाले किसी भी व्यक्ति को सबसे सामने फांसी पर लटका दिया जाएगा।’ सीएम ने यहां महिलाओं से जुड़ी योजनाएं और सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। 

सीएम ने कहा, ‘मैंने मुख्यमंत्री महिला कोश स्कीम की स्थापना की है, जिसकी मदद से 50 वर्ष की आयु से ज्यादा की अविवाहित महिलाओं को पेंशन दी जाएगी। शिवराज ने केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं को सफल बताते हुए उनका हिस्सा बनने को प्रेरित किया। 

Related Articles

Back to top button