Political News - राजनीतिउत्तर प्रदेश

सपा में बिखराव शुरू,मंत्री के बेटे भाजपा में शामिल

bjp9bjp9bjp9bjp9bjp9bjp9BJPLogoलखनऊ। लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा होते ही समाजवादी पार्टी (सपा) के कुनबे में बिखराव शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश की सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री के बेटे कीर्तिवद्र्धन सिंह ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।
विधानसभा मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की मौजूदगी में कीर्तिवद्र्धन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सपा के भीतर घुटन महसूस हो रही थी। सपा सरकार में किसी की सुनवाई नहीं है सब अपनी मर्जी की करते हैं। भाजपा में शामिल होते हुए बहुत खुशी हो रही है। गौरतलब है कि गोंडा के रहने वाले कीर्तिवद्र्धन ने बहराइच में मोदी की रैली के दौरान शक्ति प्रदर्शन में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था और तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही भाजपा का दामन थामेंगे। कीर्तिवद्र्धन कैबिनेट मंत्री आनंद सिंह के बेटे हैं। अटकलें हैं कि लोकसभा चुनाव में पार्टी उन पर दाव लगा सकती है। चर्चा यह भी है कि आने वाले समय में सपा के कई बड़े नाम भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि कीर्तिवद्र्धन के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button